सीहोर। प्रदेश स्तरीय कांग्रेस सेवादल नेता नरेन्द्र खंगराले ने स्थानीय नागरिकों की जिला चिकित्सालय सीहोर में परेशानियों को देखते हुए सुबह दस बजे, दिन मंगलवार को चिकित्सालय का दौरा किया। जिसमें जिला चिकित्सालय सीहोर में कई आव्यवस्थाऐं सामने आई, जिसे लेकर ड्यूटी पर उपस्थित डॉक्टरों से चर्चा की और उन्हें बताया कि महिला पुरुष इंजेक्शन कक्ष में स्टाफ नर्स कई दिनों से नदारत होने के कारण लम्बी-लम्बी कतारें लगी हुई हैं, किन्तु मरिजों को कोई इंजेक्शन लगाने वाला कर्मचारी उपस्थित नही है, जिससे मरिजों को परेशान होना पड़ रहा है। दवाईयों की भारी किल्लत अस्पताल में देखने को मिल रही है। अस्पताल के दवा वितरण केन्द्र से अकसर जरूरी दवाईयाँ जैसे फिलोकॉनोजाल, इंट्रोकॉनोजाल व अन्य गंभीर बीमारियों की दवाईयाँ नदारत रहती है। मरिजों को मजबूर होकर बाहर के निजी मेडिकल स्टोरों से महंगी दवाईयाँ खरीदनी पड़ रही है। जिससे भाजपा सरकार के महंगाई के दौर में गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ बड़ रहा है। उक्त समस्याओं को लेकर कांग्रेस सेवादल के नेता नरेन्द्र खंगराले ने कलेक्टर के.बाला गुरू सीहोर के जनप्रतिनिधिगणों तथा सिविल सर्जन यू.के.श्रीवास्तव व आरएमओ हरिओम गुप्ता से मरिजों की परिशानियों को देखते हुए जनहित में तत्काल समस्याओं के निराकरण की मांग की है अन्यथा स्थानीय नागरिकों के साथ शीघ्र ही जिला चिकित्सालय सीहोर के समक्ष धरना प्रदर्शन करने के लिये कांग्रेस सेवादल मजबूर होगी, जिसकी सारी जवाबदारी जिला प्रशासन की होगी।

0 Comments