सीवन ने बैच सम्मान समारोह हुआ सम्पन्न संत शिरोमणि श्री हरिराम दास महाराज ने सीवन अभियान को नदी संरक्षण हेतु एक नई क्रांति बताया 10 माह से निरंतर चल रहा है सीवन अभियान पूरे भारत में


सीहोर। कल रविवार का दिन सीवन अभियान के लिए ऐतिहासिक दिन रहा सभी सीवन पुत्र एवं पुत्री हंस दास मठ मंदिर सीहोर पहुंचे , कार्यक्रम शुरू होने से पहले शिक्षाविद जयंत दासवानी ने बेहद मधुर भजन की प्रस्तुति दी साथी वैभव राठौर व संतोष सिंह सिसोदिया,ललिता कुशवाह ने भी अपनी भजनों की प्रस्तुति देकर सभी को नृत्य करने को मजबूर कर दिया

इसके बाद सीवन बैच अभियान प्रारंभ हुआ, वरिष्ठ सीवन पुत्र एवं पुत्री की टीम में से राजाराम कसौटिया,गोपाल आर्य, प्रदीप साबू, वीरेंद्र सिंह बिसौरिया,कैलाश चावड़ा, राजमल राठौर आदि के साथ सभी सीवन पुत्र तथा पुत्री के सदस्यों ने संत श्री हरिराम दास महाराज की आरती व तिलक लगाया ।

सीवन पुत्र प्रदीप चावड़ा ने सीवन बैच सम्मान समारोह की रुपरेखा बताई,जो 9 महीने से हो रहा है नदी संरक्षण के काम की जानकारी सभी को दी और यह भी बताया कि किस तरह से एक छोटी सी पहल आज राष्ट्रीय अभियान का रूप ले चुकी है

इसके पश्चात माधव सिंह यादव ने सम्मान पत्र पढक़र सभी को सुनाया, इसके बाद सीवन अभियान के प्रेरणा स्रोत संत शिरोमणि 1008 हरिराम दास महाराज ने कहा कि सीवन अभियान अपने पूरे चरम पर है और यह अभियान नदी संरक्षण के लिए एक वरदान साबित हो रहा है आज जिस प्रकार से सीवन पुत्र पुत्री की टीम ने जो काम किया है वह अपने आप में अद्भुत और अकल्पनीय है ।

-------------------------

राजाराम कसौटियों ने बताया कि सीवन अभियान अपने आप में प्रकृति संरक्षण हेतु एक जोरदार पहल है


समाजसेवी जयंत दासवानी ने बताया कि सीवन अभियान में जो सीवन पुत्र पुत्री की टीम है वो बहुत ही निष्ठावान है सभी निस्वार्थ सेवा में लगे है ।

कार्यक्रम के अंत में सीवन बैच से सीवन पुत्र एवं पुत्री को सम्मानित किया गया, सम्मानित होने वालों में जयंत दासवानी,माधव सिंह यादव,ललिता कुशवाह,भगवती चावड़ा,मुकेश कुशवाह,गजराज सिंह,राहुल राय,देवेंद्र राय,प्रेम राम,राजकुमार सोनी,हरिनारायण सोनी,वैभव राठौर,शंकर ठाकुर,मुकेश राय,कैलाश चव्हाण, राधेश्याम मकवाना,जगदीश वर्मा,प्रकाश यादव,कनीराम मालवीय,योगेंद्र राय, प्रदीप चावड़ा,गोपाल खत्री,राजमल राठौर,अशोक खत्री,संतोष मेवाड़ा,कैलाश चावड़ा,अथर्व चावड़ा

विशिष्ट अतिथियों का भी सम्मान किया गया

जिनमें राजाराम कसौटिया,गोपाल आर्य,वीरेंद्र सिंह बिसोरिया,प्रदीप साबू, आदि जिनका बैच लगाकर सम्मान किया गया।

अंत में आभार कैलाश चव्हाण,प्रकाश यादव एवं जगदीश वर्मा द्वारा किया गया ।

कार्यक्रम की व्यवस्था में योगेंद्र राय,कनीराम मालवीय ने सम्हाली ।


Post a Comment

0 Comments