सीहोर बॉयज ने आरएसआई को 4-0 से हराया, रोहित ने दागे दो शानदार गोल मध्य प्रदेश स्थापना दिवस फुटबॉल प्रतियोगिता के चौथे दिन खेले गए रोमांचक मुकाबले, सीहोर क्लब और इछावर का मैच भी रहा शानदार


सीहोर। मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में जिला फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता के चौथे दिन पहला मुकाबला सीहोर बॉयज विरुद्ध आरएसआई के मध्य खेला गया। दोनों ही टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए मध्यांतर तक बराबरी का मुकाबला खेला। इसके पश्चात सीहोर बॉयज ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए शानदार जीत दर्ज की।

सीहोर बॉयज की ओर से एब्यूजर ने 55 वें मिनट में लेफ्ट फुट से शानदार गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद रोहित ने 60वें मिनट में बैक फ्लाइंग के जरिए शानदार गोल किया तथा 62वें मिनट में एक और गोल दागकर टीम की बढ़त मजबूत की। वहीं 70वें मिनट में आरिफ ने गोल कर सीहोर बॉयज को 4-0 से शानदार विजय दिलाई।

दूसरा मुकाबला इछावर विरुद्ध सीहोर क्लब के मध्य खेला गया। दोनों टीमों ने मध्यांतर तक बराबरी का खेल दिखाया। इसके पश्चात इछावर की ओर से संयुक्त कबड्डी ने धुआंधार खेल का प्रदर्शन किया।

आज के मुकाबले में जिला फुटबॉल एसोसिएशन के पदाधिकारी दीपक बाथम ने संयुक्त कबड्डी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया। मध्यांतर में जिला खेल अधिकारी रूबीका दीवान ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त किया तथा प्रतियोगिता में भाग ले रही सभी टीमों को अपनी ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

आज सीहोर क्लब विरुद्ध सीहोर बॉयज के मध्य मुकाबला शाम 4 बजे से खेला जाएगा।



Post a Comment

0 Comments