प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से आशा कलमखेड़ा के परिवार को मिला आर्थिक संबल


सीहोर, 02 नवम्बर 2026      प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत हितग्राही आशा कलमखेड़ा, स्वर्गीय कृष्णा के बैंक खाते में बीमा राशि सफलतापूर्वक जमा हो गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार डेहरिया ने बताया कि यह योजना केवल बीमा तक सीमित नहीं है, बल्कि परिवार के कठिन समय में आर्थिक सुरक्षा एवं संबल प्रदान करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के माध्यम से संचालित इस योजना का लाभ पात्र हितग्राही के परिवार तक पहुँचना सामाजिक सुरक्षा की दिशा में एक सराहनीय पहल है।

      डॉ. डेहरिया ने कहा कि ऐसी योजनाओं के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना शासन की जनकल्याणकारी मंशा को साकार करता है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना सहित अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़कर अपने परिवार का भविष्य सुरक्षित करें।  

Post a Comment

0 Comments