सीहोर, 02 नवम्बर 2026 देवास जिले में जहरीली शराब पीने से हुई घटना के मद्देनजर कलेक्टर श्री बालागुरु के. के निर्देशानुसार सीहोर जिले में अवैध शराब के विनिर्माण, संग्रहण, क्रय-विक्रय, परिवहन एवं चौर्यनयन के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में दबिश देकर अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की गई।
प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी श्री राजेश विश्वकर्मा ने बताया कि वृत्त आष्टा के ग्राम कजलास में दबिश देकर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत एक प्रकरण दर्ज किया गया। इस दौरान 15 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब एवं 280 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया गया। वहीं सीहोर-भोपाल हाईवे स्थित दरबार ढाबे पर कार्रवाई करते हुए 18 पाव देसी प्लेन मदिरा जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया तथा ग्राम भीलखेड़ी में भी एक आरोपी के कब्जे से 5 लीटर कच्ची हाथ भट्टी शराब जब्त कर प्रकरण दर्ज किया गया।
इसी क्रम में वृत्त बुधनी, भैरेंदा क्षेत्र में आबकारी उपनिरीक्षक द्वारा कार्रवाई करते हुए 6 प्रकरण दर्ज कर 4.5 बल्क लीटर देसी मदिरा, 8.49 बल्क लीटर विदेशी मदिरा, 10 लीटर कच्ची शराब एवं 410 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया गया।
इस प्रकार जिले में कुल 9 प्रकरण दर्ज कर 43 पाव देसी मदिरा, 18 पाव विदेशी मदिरा, 9 बोतल बीयर, 30 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब एवं 690 किलोग्राम महुआ लहान जब्त किया गया। जब्त सामग्री का अनुमानित बाजार मूल्य 80 हजार 390 रुपये आंका गया है।
कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती संगीता नायक, आबकारी उपनिरीक्षक श्री माधव कुंडल, आबकारी मुख्य आरक्षक श्री ललित गीते, आबकारी आरक्षक श्री आकाश कोरी, श्री सत्यवान वर्मा, सुश्री शिखा एवं नगर सैनिकों का सराहनीय योगदान रहा।
.jpeg)
.jpeg)
0 Comments