सीहोर। शिकारपुर में रहने वाली अनुसूचित जाति की बुजुर्ग बसंती बाई पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने के निर्देश एएसपी डॉ प्रशांत चौबे ने कोतवाली थाना पुलिस को दिए। सपेरा समाज के लोग बड़ी संख्या में मंगलवार को जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और यहां पर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एएसपी प्रशांत चौबे को ज्ञापन दिया। घायल वृद्ध महिला की बहु फरियादियां पूजाबाई ने एएसपी को घटना से जुड़े वीडियो भी दिखाएं।
सपेरा समाज के लोगों ने न्याय दिलाने के साथ संरक्षण प्रदान करते हुए बेधड़क घूम रहे दबंग हमलावरों को गिरफ्तार कर कठोर कार्यवाही करने की मांग की जिस पर एएसपी गिरीश दुबे को कॉल किया और आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।
पूजाबाई पति सोनु सपेरा ने बताया कि हमारी जमीन शिव वर्मा की जमीन से लगी हुई है। सोमवार सुबह शिव वर्मा व उनका भाई सुरेश वर्मा हमारे पड़ाव वाले खेत की मेड़ के पास खंभे गाड़ रहे थे। मेरी सास बसंती बाई ने इसका विरोध किया। आरोपियों ने बसंती बाई को गालियां देते हुए
सुरेश वर्मा ने हाथ में रखे लोहे के संभल से मेरी सास के सिर पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसके कारण उनको गंभीर चौट आई मेरी जेठानी आशा बाई एवं जेठ राहुल ने बीच बचाव किया तो उनके साथ भी शिव वर्मा और सुरेश वर्मा ने मारपीट शुरू कर दी। बसंती बाई को गंभीर हालत में जिला अस्पताल सोहोर लेकर आये जहां से भोपाल इलाज के लिए रेफर किया गया। एलबीएस अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कर ईलाज कर रहे हैं उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। कोतवाली थाना पुलिस ने इस मामले में शिकारपुर निवासी शिव वर्मा और सुरेश वर्मा पर अनुसूचित जाति सुरक्षा अधिनियम अंतर्गत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

0 Comments