जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में रोहित शर्मा ने हासिल किया द्वितीय स्थान, गुरु का बढ़ाया गौरव


सीहोर। प्रतिभा, कला और कठिन परिश्रम के बल पर युवा अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। इसी क्रम में प्रमोद जोशी के शिष्य रोहित शर्मा ने राष्ट्रीय युवा जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त कर गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की।

रोहित शर्मा की इस सफलता से उनके गुरु प्रमोद जोशी सहित शुभचिंतकों और कला प्रेमियों में हर्ष का माहौल है। उनकी इस उपलब्धि ने यह साबित किया है कि निरंतर अभ्यास, सही मार्गदर्शन और समर्पण से प्रतिभा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है।

रोहित शर्मा की इस सफलता पर उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।


Post a Comment

0 Comments