नदी संरक्षण हेतु सीवन पुत्र टीम की एक और शानदार पहल जो देश की पहली पहल होगी जिसमें मूर्ति रखो स्थान बनाए जाएंगे जिससे कि प्रतिमाएं नदी को दूषित न करें और ना ही किसी प्रकार के देवी देवताओं के चित्र गंदे स्थान पर पड़े मिले इस हेतु सीवन पुत्र टीम सीवन के हर घाट पर मूर्ति रखो स्थान बना रही है इस देश की यह पहली है ।
पहली मूर्ति रखो स्थान महिला घाट पर बना है जहां पीपल के पेड़ के नीचे लोग श्रद्धा पूर्वक मूर्ति एवं देवी देवताओं की प्रतिमाएं एवं उनकी तस्वीर रखकर जा रहे हैं जिससे आस्था पर भी कोई हानि नहीं पहुंच रही है और नदियों का संरक्षण भी हो रहा है ।
प्रदीप चावड़ा ने बताया है कि 11 महीने से लगातार सीवन अभियान निरंतर चल रहा है जिसके तहत नदी का संरक्षण किया जा रहा है विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए हैं इसी के साथ समय-समय पर स्वच्छता व जल कुंभी निकालो अभियान चल रहा है उसी के तहत जीवन तट पर पूजन सामग्री विसर्जन पत्र रखे गए और आप एक और पल के रूप में मूर्ति रखो स्थान बनाए जा रहे हैं ताकि देवी देवताओं की मूर्तियां व देवी देवताओं के चित्र गंदे स्थान पर पड़े ना मिले और किसी भी प्रकार से नदी दूषित ना हो यह भी देखा गया है कि ज्यादातर प्रतिमाएं पॉप की होती है जो नदी में जाकर गलती नहीं है एवं केमिकल छोड़ती है जिससे कि छोटे-छोटे जीव जंतु को हानि पहुंचती है, जिससे प्रकृति का असंतुलन होता है ।
नदी में किसी प्रकार की पूजा सामग्री प्रतिमाएं देवी देवताओं के चित्र ध्वज आदि नहीं विसर्जित करने हेतु सीवन पुत्र गोपाल आर्य वीरेंद्र सिंह प्रदीप साहू,अशोक नामदेव, प्रकाश यादव,वैभव राठौर,राधेश्याम मकवाना, सुरेश भगत,लक्ष्मण सिंह चौकसे,कैलाश चव्हाण, मुकेश राय, संतोष मेवाड़ा,राहुल राय,देवेंद्र राय,राजकुमार सोनी, प्रकाश यादव,कनीराम मालवीयप्रदीप चावड़ा, जगदीश वर्मा,दिनेश दिनकर,संतोष सिसोदिया,मुकेश कुशवाहा, ललिता कुशवाहा ,राहुल राय, सीमा शर्मा, अलका कुशवाहा ज्योति चावला उमेश चावड़ा, रवि माहेश्वरी देवेश सिसोदिया, सुधीर सोनी, लोकेश सोनी ने आह्वान किया है ।

0 Comments