कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू को अर्पित किए श्रद्धासुमन नेहरू पार्क में प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, राष्ट्र निर्माण में पंडित नेहरू के योगदान को किया याद


सीहोर। देश के प्रथम प्रधानमंत्री एवं आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर शनिवार को सीहोर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजीव गुजराती के निर्देशानुसार न्यू बस स्टैंड स्थित नेहरू पार्क में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पंडित नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का नेतृत्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम यादव ने किया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस संगठन महामंत्री विवेक राठौर विशेष रूप से उपस्थित रहे। दोनों नेताओं ने पंडित नेहरू की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके व्यक्तित्व, कृतित्व एवं देश के प्रति समर्पण को याद किया।

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम यादव एवं जिला संगठन महामंत्री विवेक राठौर ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू ने स्वतंत्र भारत को एक मजबूत, लोकतांत्रिक एवं आधुनिक राष्ट्र के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने देश में शिक्षा, विज्ञान, तकनीक, औद्योगिक विकास एवं लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कार्य किए। देश की एकता, अखंडता और सर्वांगीण विकास के प्रति उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

नेताओं ने कहा कि पंडित नेहरू बच्चों से विशेष स्नेह रखते थे, इसी कारण उनकी जयंती को पूरे देश में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। उनके विचार और सिद्धांत आज भी समाज को प्रगति, समानता, भाईचारे एवं राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पंडित नेहरू के आदर्शों को आत्मसात करते हुए समाज एवं देशहित में निरंतर कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पंडित नेहरू को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

श्रद्धसुमन अर्पित करने वालों में प्रमुख रूप से विष्णु प्रसाद राठौर, प्रीतम दयाल चौरसिया, सीताराम भारती, राजाराम बड़े भाई, रमेश गुप्ता, सुनील दुबे, डॉ. अनीस खान, ओम बाबा राठौर, राजेश भूरा यादव, राम प्रकाश चौधरी, मनोज परमार, मटरू भाई, नरेन्द्र खंगराले, आरती खंगराले, नन्द किशोर मालवीय, के.के.रिछारिया, भगत सिंह तोमर, कमलेश चाण्डक, पंकज शर्मा, संतोष मालवीय, अरूण मालवीय, जीवन सिंह मालवीय, ओम सोनी आदि उपस्थित 


Post a Comment

0 Comments