नन्हे विद्यार्थियों के चेहरों पर खिलीं खुशियां, बैग और उपहार पाकर खिले बच्चों के चेहरे


सीहोर। शिक्षा के प्रति प्रोत्साहन और बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने के उद्देश्य से गुरुवार को शासकीय माध्यमिक शाला वीलखेड़ाखुर्द में विद्यार्थियों के बीच पहुंचकर स्कूल बैग एवं उपहारों का वितरण किया गया। इस दौरान भाजपा मंडल उपाध्यक्ष बरखेड़ी पवन मेवाड़ा अपने साथियों के साथ विद्यालय पहुंचे और शाला प्रभारी संध्या त्यागी की उपस्थिति में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को बैग एवं उपहार भेंट किए। अचानक अपने बीच पहुंचे अतिथियों से उपहार और नए बैग पाकर नन्हे विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। बच्चों ने उत्साह के साथ उपहार प्राप्त किए और अपनी खुशियां जाहिर कीं। इस अवसर पर विद्यालय का माहौल उत्साहपूर्ण नजर आया। शाला प्रभारी संध्या त्यागी ने बताया कि विद्यार्थियों को बैग और उपहार मिलने से उनमें खासा उत्साह देखने को मिला। बच्चों ने खुशी के साथ उपहार स्वीकार किए। इस प्रकार के प्रयास विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाने के साथ ही उन्हें शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।


Post a Comment

0 Comments