सीहोर। नगर पालिका परिषद अंतर्गत विधायक निधि से शहर के चार वार्डो में जल्दी ही 2 करोड़ 21 लाख रुपए से जनहितैषी 5 निर्माण कार्य होंगे। नागरिकों को विधायक सुदेश राय ने दो सामुदायिक भवन, लाइब्रेरी रूम, स्टेज विद ग्रीन रूम की बड़ी सौगात दी। विधायक निधि से निर्माण कार्य स्वीकृत करने पर नगर पालिका अध्यक्ष विकास प्रिंस राठौर ने भी विधायक सुदेश राय का आभार व्यक्त किया।
लंबे समय से चली आ रही नागरिकों मांग को विधायक सुदेश राय ने पूरा कर दिया। नगर पालिका परिषद अंतर्गत आने वाले वार्ड नंबर 11 अंबेडकर नगर गंज में 25 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण कराया जाएगा। क्षेत्र के नागरिक सामुदायिक भवन में सामाजिक धार्मिक आयोजन सरलता से सुविधाओं के साथ कर सकेंगे।
वार्ड क्रमांक 4 अंतर्गत आने वाले शहीद स्थल परिसर में भी एक करोड रुपए की लागत से सामुदायिक भवन बनाया जाएगा। इस सामुदायिक भवन का उपयोग शहीद स्थल पर होने वाले कार्यक्रमों के लिए किया जाएगा।
वार्ड क्रमांक 29 अंतर्गत आने वाले सीवन नदी शिवाराधया माता मंदिर के पास श्रद्धालुओं के लिए टीनशेड का निर्माण 15 लाख रुपए की लागत से किया जाएगा।
वार्ड नंबर पांच अंतर्गत आने वाले पलटन एरिया में शासकीय प्राथमिक स्कूल भवन के पास सर्व सुविधा युक्त लाइब्रेरी रूम का निर्माण 76 लाख रुपए की लागत से किया जाएगा यहां लाइब्रेरी क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए उपयुक्त रहेगी।
वार्ड क्रमांक चार अंतर्गत आने वाले शहीद स्थल परिसर में विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन के लिए स्टेज विद ग्रीन रूम का निर्माण 6 लाख रुपए की लागत से किया जाएगा।
नगर पालिका के द्वारा जल्दी ही निर्माण कार्यों का वर्क आर्डर जारी किया जाएगा सामुदायिक भवन लाइब्रेरी और स्टेज विद ग्रीन रूम तैयार होने के बाद हजारों लोगों के इसका लाभ मिलेगा।
नागरिकों को बड़ी सौगात देने पर पार्षद लोकेंद्र वर्मा, पार्षद राजेश मांझी, पार्षद सत्यनारायण बारिया सहित नागरिकों ने विधायक सुदेश राय का हृदय से आभार व्यक्त किया।

0 Comments