जिला कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धापूर्वक मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती देश की एकता, अखंडता और विकास में इंदिरा गांधी का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा- राजीव गुजराती


सीहोर। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में गुरुवार को स्थानीय न्यू बस स्टैंड स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री एवं लौह महिला के नाम से प्रसिद्ध स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव गुजराती ने की। इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने इंदिरा जी अमर रहें एवं जब तक सूरज चांद रहेगा, इंदिरा तेरा नाम रहेगा-जैसे नारे लगाकर उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अपने साहसिक निर्णयों, दृढ़ इच्छाशक्ति और कुशल नेतृत्व से भारतीय राजनीति में एक अमिट छाप छोड़ी है। उन्होंने देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। राजीव गुजराती ने कहा कि इंदिरा गांधी का राष्ट्र के प्रति समर्पण, साहस और दूरदर्शी नेतृत्व आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके द्वारा देशहित में लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों को सदैव याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने कठिन परिस्थितियों में भी देशहित को सर्वोपरि रखते हुए मजबूत नेतृत्व का परिचय दिया। उनके विचार और आदर्श आने वाली पीढिय़ों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन महामंत्री विवेक राठौर ने इंदिरा गांधी के जीवन एवं राष्ट्र निर्माण में उनके महत्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इंदिरा गांधी ने अपने दूरदर्शी फैसलों से भारत को विश्व पटल पर एक सशक्त पहचान दिलाई। हरित क्रांति को बढ़ावा देने, बैंकों के राष्ट्रीयकरण तथा गरीबों, किसानों और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए किए गए उनके प्रयास देश के विकास में महत्वपूर्ण साबित हुए।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी के बताए मार्ग पर चलने तथा संगठन को मजबूत बनाते हुए जनहित के मुद्दों पर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में सीहोर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम यादव ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर राजेन्द्र वर्मा, राजाराम बड़े भाई, डॉ.अनीस खान, सीताराम भारती, सुनील दुबे, रमेश गुप्ता, राजेश भूरा यादव, मदनलाल धामन्दा हफीज चौधरी, रामप्रकाश चौधरी, नरेन्द्र खंगराले, आरती खंगराले, प्रेम नारायण परमार, अरूण राय, घनश्याम मीणा, मनोज पटेल, संतोष पटेल, डॉ.नन्दलाल यादव, तारा यादव, के.के.रिछारिया, तुलसी राजकुमार राठौर, भगत सिंह तोमर, पंकज शर्मा, आसिफ अंसारी, असरफ अली, नायाब खान, हरिओम सिसोदिया, यश यादव, विवेक टाँक, अनुभव सेन, प्रवेश परिहार, जतिन परमार, अरबाज खान, ओम सोनी सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, जिला एवं ब्लॉक पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Post a Comment

0 Comments