डॉ. नुज़हत अनीस खान की सेवानिवृत्ति पर स्कूल परिवार ने किया भावभीना विदाई समारोह शुभचिंतकों एवं परिवारजनों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य और स्वस्थ जीवन की कामना की


सीहोर। जिले के संकुल उलझावन हायर सेकेंडरी स्कूल में प्राचार्य पद पर पदस्थ डॉ. नुज़हत अनीस खान के सेवानिवृत्त होने पर स्कूल परिवार द्वारा भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्कूल के शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उनके कार्यकाल को याद करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए योगदान की सराहना की और उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी।

परिवारजनों ने साँवरिया होटल में सम्मान समारोह आयोजित किया। समारोह में उनके शुभचिंतकों, परिवारजनों एवं परिचितों ने भी उपस्थित होकर डॉ. नुज़हत अनीस खान को सेवानिवृत्ति की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सभी ने उनके स्वस्थ, सुखमय एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि सेवानिवृत्ति जीवन की एक नई शुरुआत है। इस अवसर पर आत्मीय माहौल में जिले के शिक्षा विभाग अधिकारी आर.आर. उइके, बी.ओ. श्रीमती रूपश्री नागेश, पूर्व एक्सेलेंस स्कूल प्रचार्य आर.के. बांगरे, कैबिनेट मंत्री करण सिंह वर्मा प्रीतिनिधि, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ.एस.सी. जायसवाल एवं सभी स्कूलों के प्रमुख और गणमान्य नागरिकों द्वारा उनका सम्मान किया गया।


Post a Comment

0 Comments