मध्यप्रदेश में 2027 तक दौड़ेंगी 1100 बसें, ई-बसों और चार्जिंग नेटवर्क का होगा विस्तार

भोपाल। मध्यप्रदेश में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक, सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का विस्तार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में शुरू हुई इस योजना के तहत वर्ष 2027 तक प्रदेश में 1,100 बसों का बेड़ा तैयार करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

वर्तमान में सात शहरों में 351 बसों का संचालन किया जा रहा है, जिनमें 96 पीएम ई-बसें और 120 इंटरसिटी ई-बसें शामिल हैं। आगामी छह माह में 520 अतिरिक्त बसें जोड़ने और नौ नए चार्जिंग केंद्र विकसित करने की योजना है। इसके साथ जीपीएस, डिजिटल टिकटिंग, इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम और एआई तकनीक से बस सेवाओं की निगरानी की जाएगी। सरकार का उद्देश्य शहरों के साथ कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों तक सार्वजनिक परिवहन की पहुंच बढ़ाना, प्रदूषण कम करना और इलेक्ट्रिक वाहनों से जुड़े क्षेत्रों में रोजगार एवं निवेश के अवसर पैदा करना है।

Post a Comment

0 Comments