एमएलडी गरबा ग्रुप सीहोर ने हरदा में जीता 51 हजार रुपये का प्रथम पुरस्कार माँ आदिशक्ति गरबा प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों की 17 टीमों ने लिया हिस्सा


सीहोर। हरदा जिले के हंडिया में आयोजित माँ आदिशक्ति गरबा प्रतियोगिता में सीहोर के एमएलडी एमएलडी गरबा ग्रुप ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 51 हजार रुपये का प्रथम पुरस्कार अपने नाम किया। प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों की लगभग 17 टीमों ने भाग लिया, जिनमें से प्रथम चरण में 10 टीमों ने अगले दौर में अपनी जगह बनाई। इनमें एमएलडी गरबा ग्रुप सीहोर भी शामिल रहा।

बजरंग चौक, चौपाटी, पुराना बस स्टैंड हंडिया, जिला हरदा में आयोजित इस प्रतियोगिता में एमएलडी गरबा गु्रप ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। अन्य टीमों के बीच उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए गु्रप ने प्रथम स्थान हासिल कर सीहोर का नाम रोशन किया और 51 हजार रुपये की पुरस्कार राशि जीती।

प्रतियोगिता के आयोजक मुकेश प्रजापति, राहुल सोनकर, श्याम पाल एवं मनोज तंवर ने ग्रुप के कोरियोग्राफर सम्राट अशोक, सीता दोहरे और पूरी गरबा टीम को शानदार प्रदर्शन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस उपलब्धि से सीहोर के गरबा कलाकारों में उत्साह का माहौल है।



Post a Comment

0 Comments