सीहोर, 05 अक्टूबर 2026 जिले में सेवा मेरा योगदान अभियान के अंतर्गत 10 अक्टूबर 2026 तक विभिन्न सेवा एवं जन हितैषी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। अभियान के तहत स्वच्छता, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, दिव्यांगजन सशक्तिकरण तथा जरूरतमंद वर्गों की सहायता से जुड़ी गतिविधियां आयोजित कर सेवा और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया जाएगा।
इसी क्रम में 06 अक्टूबर को आंखों की जांच एवं चश्मों का वितरण किया जाएगा। 08 अक्टूबर को दिव्यांगजन सशक्तिकरण के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित होंगी। 09 अक्टूबर को वृहद वृक्षारोपण अभियान के साथ सैनिकों तथा उनके अभिभावकों का सम्मान किया जाएगा। अभियान के अंतिम दिन 10 अक्टूबर को जरूरतमंद विद्यार्थियों को आवश्यक सामग्री का वितरण किया जाएगा।
सेवा मेरा योगदान’ अभियान का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों की जरूरतों को समझते हुए सेवा और जनसहभागिता के माध्यम से जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाना है। अभियान के तहत ’’स्वच्छता, स्वास्थ्य, वृद्धजन एवं दिव्यांगजन सेवा, वृक्षारोपण, सैनिक परिवारों का सम्मान तथा जरूरतमंद विद्यार्थियों की सहायता’’ जैसी गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है।
इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य सेवा’ को सामाजिक जिम्मेदारी और जनभागीदारी से जोड़ते हुए समाज में सहयोग, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना है, ताकि प्रत्येक व्यक्ति अपनी क्षमता के अनुसार समाज और जरूरतमंद लोगों के लिए अपना योगदान दे सके।
0 Comments