सीहोर, 05 अक्टूबर 2026 जनगणना 2027 के द्वितीय चरण एवं जनसंख्या गणना की तैयारियों के संबंध में जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जनगणना कार्य की प्रक्रिया, दायित्वों एवं निर्धारित प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण का उद्देश्य जनगणना कार्य को व्यवस्थित, त्रुटि रहित एवं समय-सीमा में संपन्न कराना है।
प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जनगणना के द्वितीय चरण में किए जाने वाले कार्यों, आवश्यक प्रपत्रों के संधारण तथा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार जानकारी संकलित करने के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही जनसंख्या गणना के दौरान प्रत्येक परिवार एवं व्यक्ति से संबंधित आवश्यक जानकारी सावधानीपूर्वक दर्ज करने तथा आंकड़ों की शुद्धता बनाए रखने पर जोर दिया गया।
प्रशिक्षण में जनगणना कार्य के दौरान मैदानी अमले की भूमिका एवं जिम्मेदारियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारी के अनुसार अपने दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करें तथा जनगणना कार्य के सफल संचालन के लिए आपसी समन्वय बनाए रखें। अधिकारियों एवं कर्मचारियों की शंकाओं का समाधान करते हुए उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए।
.jpg)
0 Comments