पक्के घर ने बदली जिंदगी, अर्चना तिवारी बोलीं- अब परिवार के साथ सम्मान से रह रहे हैं


सीहोर, 05 अक्टूबर 2026     प्रधानमंत्री आवास योजना ने सीहोर निवासी अर्चना तिवारी के परिवार के पक्के घर के सपने को साकार कर दिया है। पहले उनका परिवार कच्चे मकान में रहता था, जिसके कारण बारिश, ठंड और गर्मी के मौसम में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। कच्चे घर की स्थिति के कारण परिवार को हर मौसम में सुरक्षा की चिंता बनी रहती थी।


      अर्चना तिवारी बताती हैं कि कच्चे मकान में रहना उनके लिए काफी मुश्किल भरा था। बारिश के दौरान घर में पानी आने और ठंड एवं गर्मी के मौसम में भी परेशानी होती थी। परिवार को बेहतर और सुरक्षित आवास की आवश्यकता थी, लेकिन आर्थिक स्थिति के अच्छी नहीं होने कारण पक्का मकान बनाना संभव नहीं हो पा रहा था।


      प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से जब उन्हें पक्का घर मिला तो परिवार की वर्षों पुरानी परेशानी दूर हो गई। अर्चना तिवारी कहती हैं कि अब उनका परिवार सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण में रह रहा है। पक्का घर मिलने के बाद जीवन में स्थिरता आई है और पूरा परिवार सम्मान के साथ अपने घर में रह रहा है।


      अर्चना तिवारी ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी जनकल्याणकारी योजना ने उनके परिवार को सुरक्षित छत और सम्मान के साथ जीवन जीने का अवसर दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पक्का घर मिलने के लिए हृदय से बधाई एवं धन्यवाद दिया।

Post a Comment

0 Comments