18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के निर्देश


सीहोर, 03 अक्टूबर 2026     मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय, मध्यप्रदेश द्वारा छूटे हुए मतदाता अथवा 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के संबंध में सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आवश्यक निर्देश दिए गए। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में कलेक्टर श्री बालागुरु के. ने एनआईसी कक्ष से सहभागिता की।

     कलेक्टर श्री बालागुरु के. ने जिले के सभी 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं से अपील की है कि वे अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य जुड़वाएं। उन्होंने कहा कि पात्र युवा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने की कार्रवाई करें, ताकि वे अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। उन्होंने कहा कि मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments