दुकानदार भाइयों के संकट में साथ खड़े हैं, दिलाएंगे उचित मुआवजा: गुजराती - मण्डी क्षेत्र में जूते-चप्पल दुकान में लगी आग के बाद पीडि़त दुकानदारों से मिलने पहुंचे कांग्रेस जिलाध्यक्ष


सीहोर। इस कठिन परिस्थिति में हम पीडि़त परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं। दुकानदार भाइयों को इस भारी नुकसान से उबारने के लिए शासन-प्रशासन और संबंधित विभागों से उचित मुआवजा दिलवाने हेतु हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

शहर के मंडी चौराहा स्थित एनके एंटरप्राइजेज नामक दो मंजिला जूते-चप्पलों की थोक दुकान में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात अचानक भीषण आग लग गई। हादसे के वक्त दुकान संचालक नितिन साहू और शैलेंद्र शिवहरे बागेश्वर धाम दर्शन के लिए गए हुए थे। बंद शटर के भीतर आग धधकती रही, जिससे दुकान का भारी स्टॉक व फर्नीचर जलकर खाक हो गया और लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है।

घटना की जानकारी मिलते ही शनिवार दोपहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजीव गुजराती तुरंत पीडि़त दुकानदारों के पास पहुंचे। उन्होंने दुकान संचालक नितिन साहू और श्लोक शिवहरे से मुलाकात कर घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। राजीव गुजराती ने संकट के इस समय में पीडि़तों का मनोबल बढ़ाया और उन्हें आत्मविश्वास दिलाते हुए कहा इस कठिन परिस्थिति में हम पीडि़त परिवार के साथ खड़े हैं।


Post a Comment

0 Comments