सीहोर। इच्छावर दामोदर जूना गुजराती समाज की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसमें देवेन्द्र माहेश्वरी को समाज का अध्यक्ष, तिलकराम सिसोदिया को उपाध्यक्ष, राजू मकरैया को कोषाध्यक्ष तथा नितेश चौहान को सचिव चुना गया।
नवीन कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के चयन के उपलक्ष्य में सौरभ मकरैया के निवास पर स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान समाज के वरिष्ठजनों एवं समाजबंधुओं ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में समाज के पूर्व अध्यक्ष शैलेंद्र चौहान, प्रमोद मकरैया, राजू चौहान सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। सभी ने नवीन कार्यकारिणी से समाज की एकजुटता, सामाजिक सहभागिता और सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने की अपेक्षा व्यक्त की।
इस अवसर पर सौरभ मकरैया ने कहा कि यदि समाज को हिंदुत्व के विचारों से जोड़ना है, तो इसकी शुरुआत सबसे पहले अपने घर और परिवार से करनी होगी। उन्होंने कहा कि परिवार में संस्कार, संस्कृति और सामाजिक मूल्यों को मजबूत करने से ही समाज में सकारात्मक विचारों का विस्तार किया जा सकता है।

0 Comments