सीहोर। म.प्र.कांग्रेस सेवादल प्रदेश अध्यक्ष अविनाश भार्गव के निर्देशन में जिला कांग्रेस सेवादल देवास द्वारा राष्ट्रपिता महात्मागांधी की जयंती के उपलक्ष्य में भोपाल चौराहा गांधी प्रतिमा मीना बाजार देवास से हजारों की संख्या में सद्भावना संकल्प पदयात्रा रैली निकाली गई, जो कलेक्टर कार्यालय देवास के समक्ष आयोजित स्थल पर पहुंची। जो बाद में सभा के रूप में परिवर्तित हुई। उक्त रैली में कांग्रेस सेवादल जिला सीहोर के अध्यक्ष नरेन्द्र खंगराले के नेतृत्व में जिले से कांग्रेस सेवादल कार्यकर्ता भारी संख्या में पहुंचे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष श्री निवास बी.बी.जी थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता म.प्र.कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतु पटवरी द्वारा की गई तथा विशेष अतिथि के रूप में पूर्व सांसद पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय पदाधिकारी महेन्द्र जोशी, प्रदेश कांग्रेस सेवादल प्रभारी प्रताप नारायण मिश्रा, कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष अविनाश भार्गव, जिला कांग्रेस कमेटी सीहोर के अध्यक्ष राजीव गुजराती, यंग ब्रिगेड कांग्रेस सेवादल प्रदेश अध्यक्ष गज्जु तिवारी, महिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष संगीता काकरिया थी।
उक्त कार्यकम में जिला कांग्र्रेस सेवादल अध्यक्ष नरेन्द्र खंगराले, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष गुलाब बाई ठाकुर, महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव आरती नरेन्द्र खंगराले, मुबिना बी भोपाल, डॉ.पप्पु भीष्म सिंह ठाकुर, जाहिद खान गुड्डु, महेन्द्र मुंदीखेड़ी, जितेन्द्र सोभाखेड़ी, किशोर पाटीदार, देवकरण मालवीय, सनवर चच्चा, रसीद चच्चा, अरविन्द मेवाड़ा, डॉ.ऐजाज खान, राहुल मेवाड़ा, चैतन ठाकुर, अरविन्द सिंह ठाकुर, रूप सिंह ठाकुर, देवकरण सिंह पौलाया, पप्पु मंसुरी पार्षद जावर, अकबर खाँ आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

0 Comments