आईटीसी से इंदौर नाके तक बनी सीसी सड़क को सीवेज लाइन डालने के लिए खोदा जा रहा है। जबकि सड़क के किनारे आगे लगभग 8 से 10 फीट तक पर्याप्त जगह उपलब्ध है, जहां से सीवेज लाइन डाली जा सकती है।
सवाल यह है कि आखिर ऐसा कैसा विकास, जिसमें अच्छी-खासी सड़क को तोड़ा जाए और बाद में उसी सड़क की मरम्मत के नाम पर लीपापोती की जाए?
कांग्रेस पार्टी इस तरीके का विरोध करती है। हमारी शासन-प्रशासन, जिम्मेदार अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से स्पष्ट मांग है कि इस सड़क को तोड़ने से बचाया जाए और सीवेज लाइन के लिए सड़क के किनारे उपलब्ध जगह अथवा फुटपाथ की ओर से वैकल्पिक रास्ता अपनाया जाए।
पाइपलाइन को थोड़ी आगे से निकालकर भी सीवेज लाइन बिछाई जा सकती है। इससे सीवेज लाइन का काम भी पूरा होगा और करोड़ों रुपये से बनी सड़क भी सुरक्षित रहेगी।
विकास का मतलब यह नहीं है कि जनता के पैसों से बनी अच्छी सड़क को बार-बार खोद दिया जाए।
विकास ऐसा होना चाहिए जिसमें जनता के पैसे की बचत हो, सार्वजनिक संपत्ति सुरक्षित रहे और काम की गुणवत्ता एवं दूरदर्शिता दिखाई दे।
कांग्रेस की मांग है कि संबंधित अधिकारी मौके का निरीक्षण कर सड़क तोड़ने के बजाय वैकल्पिक मार्ग से सीवेज लाइन डालने की व्यवस्था करें।

0 Comments