वार्ड 29 में आंगन मिलन कार्यक्रम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान


सीहोर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 29 में आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का सम्मान किया गया। साथ ही वार्ड की महिलाओं का आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की गई।


कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र पर गर्भवती माताओं की गोद भराई सहित लाड़ली लक्ष्मी एवं लाड़ली बहना योजना से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए गए। उपस्थित महिलाओं को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।


इस अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि सत्यनारायण वारिया ने बच्चों को पेंटिंग के लिए स्केच पेन एवं पेंसिल का वितरण किया। उन्होंने बच्चों को रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।


कार्यक्रम में सत्यनारायण वारिया, संदीप कुशवाह, ललिता यादव, पूजा वारिया, मीना राठौर, अमृता चावरिया एवं सोनम उइके सहित वार्ड क्रमांक 29 की बड़ी संख्या में माताएं एवं बहनें उपस्थित रहीं।


कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा वार्ड पार्षद का स्वागत भी किया गया। आयोजन में महिलाओं की सहभागिता के साथ सेवा, पोषण, महिला सशक्तिकरण एवं जनकल्याण का संदेश दिया गया।


Post a Comment

0 Comments