सीहोर। आधार कार्ड बनवाने एवं उसमें आवश्यक संशोधन कराने की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रधान डाकघर सीहोर में शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को विशेष आधार शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर सुबह 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक संचालित होगा। इसमें बच्चों, महिलाओं एवं पुरुषों के नए आधार कार्ड बनाने के साथ पुराने आधार कार्ड में आवश्यक अपडेट किए जाएंगे।
शिविर के दौरान आधार कार्ड में नाम, जन्मतिथि, पता, बायोमेट्रिक विवरण एवं फोटो में बदलाव सहित विभिन्न प्रकार के अपडेशन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इससे नागरिकों को आधार संबंधी कार्यों के लिए अतिरिक्त समय और सुविधा मिल सकेगी।
डाकघर प्रबंधन के अनुसार, शिविर में नए आधार कार्ड नि:शुल्क बनाए जाएंगे तथा प्रथम अपडेशन की सुविधा भी नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।
सामान्य दिनों में भी उपलब्ध रहेगी सुविधा
विशेष शिविर के अतिरिक्त अन्य सभी कार्यदिवसों में प्रधान डाकघर सीहोर में सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक आधार कार्ड बनाने एवं अपडेट करने का कार्य किया जाता है। नागरिकों से अपील की गई है कि वे इस सुविधा का लाभ उठाकर अपने आधार कार्ड में आवश्यक जानकारी समय पर अपडेट कराएं।

0 Comments