सीहोर। बरखेड़ा हसन में आयोजित मुख्यमंत्री समस्या निवारण शिविर में विधायक सुदेश राय ने कलेक्टर बाला गुरु से साफ शब्दों में कहा कि
दबंग लोगों ने वास्तविक हकदार गरीबों की जमीनों पर कब्जा कर रखा है कलेक्टर साहब सीहोर में दबंगई नहीं चलेगी तहसीलदारों को निर्देश दीजिए गरीबों की जमीनों से दबंगों के कब्जे हटवाइए।
विधायक सुदेश राय ने कहा कि ऐसे कई मामले पेंडिंग पड़े हुए हैं शिकायत लोग मेरे पास लेकर आ रहे हैं सीहोर विधानसभा में दबंग की दबंगई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस अधिकारी भी ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई करें।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डॉ मोहन यादव देश और प्रदेश के विकास के लिए अनेक योजनाएं चला रहे हैं विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनाना है। महिला सशक्तिकरण के लिए मुख्यमंत्री प्रसूति सहायता योजना जननी सुरक्षा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाडली बहन पीएम माथुर वंदना योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना जैसी अनेक जनहित क्रियान्वित की जा रही है। विधायक सुदेश राय ने कहा कि किसान कल्याण के लिए भी अनेक योजनाओं चलाई जा रही है किसानों को भी भरपूर लाभ मिल रहा है।
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान तथा सेवा संकल्प अभियान के तहत शिविर एवं भ्रमण कार्यक्रम में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भोपाल संभाग आयुक्त कर्मवीर शर्मा, खनिज विभाग के प्रमुख सचिव विवेक पोरवाल, कलेक्टर बालागुरू के. पुलिस अधीक्षक सोनाक्षी सक्सेना ने सहभागिता की। इस दौरान जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने ग्रामवासियों से चर्चा कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त की। शिविर में ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। अधिकारियों ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को उनके निराकरण के निर्देश दिए।
.jpeg)
0 Comments