गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेस ने किया महापुरुषों को नमन गांधी पार्क में श्रद्धांजलि सभा, रामधुन से गूंजा परिसर सत्य-अहिंसा और सादगी के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प समाज में समरसता, शांति और राष्ट्र की प्रगति के लिए उनके बताए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि-राजीव गुजराती


सीहोर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर गुरुवार को स्थानीय गांधी पार्क में जिला कांग्रेस कमेटी एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सीहोर के संयुक्त तत्वावधान में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने दोनों महान विभूतियों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया।

श्रद्धांजलि सभा के पश्चात कांग्रेसजनों एवं उपस्थित नागरिकों ने सामूहिक रूप से महात्मा गांधी के प्रिय भजनों के साथ रामधुन का गायन किया। रामधुन की मधुर स्वर-लहरियों से गांधी पार्क परिसर भक्तिमय एवं देशभक्ति के वातावरण से सराबोर हो गया।

------------------------

सत्य, अहिंसा और 'जय जवान, जय किसानÓ के आदर्शों को किया याद


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजीव गुजराती ने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह के सिद्धांत आज भी पूरी दुनिया को मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं। वहीं, लाल बहादुर शास्त्री ने अपनी सादगी, ईमानदारी और 'जय जवान, जय किसानÓ के उद्घोष के माध्यम से देश के जवानों और किसानों में आत्मविश्वास एवं सम्मान की भावना को मजबूत किया।


उन्होंने कहा कि दोनों महापुरुषों के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। समाज में समरसता, शांति और राष्ट्र की प्रगति के लिए उनके बताए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।


इस अवसर पर सीहोर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम यादव ने भी महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री को नमन करते हुए कहा कि शास्त्री जी की सादगी एवं ईमानदारी और महात्मा गांधी का लोककल्याणकारी दृष्टिकोण सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता इन महान विभूतियों के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए संकल्पित है।

-----------------------

बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एवं नागरिक रहे मौजूद


कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वरिष्ठ कांग्रेस नेता राममूर्ति शर्मा, विष्णु प्रसाद राठौर,ओम वर्मा, राजाराम बड़े भाई, राजेन्द्र वर्मा, रमेश गुप्ता, डॉ.अनीस खान, रामायण प्रसाद शुक्ला, हफीज चौधरी, नरेन्द्र खंगराले, मजीद अंसारी, मुनव्वर मामू, इरफान लाला, के.के.रिछारिया, भगत सिंह तोमर, कमलेश चाण्डक, आसिफ अंसारी, अजय रायकवार, विनीत गोयल, आरती खंगराले, हरिओम सिसोदिया, लक्की सक्सेना, जितेन्द्र परमार सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, जिला एवं ब्लॉक पदाधिकारियों, महिला कांग्रेस, सेवादल, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने देश की एकता, अखंडता, शांति एवं सद्भाव के लिए निरंतर कार्य करने का सामूहिक संकल्प लिया।



Post a Comment

0 Comments