दशहरे के अवसर पर शस्त्र पूजन कार्यक्रम में राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने किया शस्त्र एवं वाहनों का पूजन कलेक्टर -एसपी सहित अन्य अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने की शस्त्र एवं वाहनों की पूजा


सीहोर, 20 अक्टूबर 2026             दशहरे के अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राजस्व मंत्री श्री करण सिंह वर्मा ने शस्त्रों एवं वाहनों का पूजन किया और प्रदेश एवं देश में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। इसके साथ ही नागरिकों को दशहरे की शुभकामनाएं दीं। राजस्व मंत्री श्री वर्मा के साथ ही जिला भाजपा अध्यक्ष श्री नरेश मेवाड़ा, नगर पालिका अध्यक्ष श्री प्रिंस विकास राठौर, कलेक्टर श्री बालागुरू के, एसपी श्रीमति सोनाक्षी सक्सेना ने शस्त्र एवं वाहनो का पूजन किया।

   इस अवसर पर राजस्व मंत्री श्री करण सिंह वर्मा ने कहा कि दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह पर्व हमें जीवन में नैतिक मूल्यों को अपनाने और कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करने की प्रेरणा देता है। शस्त्र पूजन भारतीय संस्कृति की विशेष परंपरा है, जो आत्मरक्षा और वीरता के महत्व को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि हमें अपने कर्तव्यों के साथ समाज और राष्ट्र की सेवा के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए। इस अवसर पर एएसपी श्री प्रशांत चौबे, एसडीएम श्री तन्मय वर्मा, श्री सन्नी गौरव महाजन सहित अनेक जनप्रतिनिधी एवं अधिकारी कर्मचारी नागरिक उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments