सीहोर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) द्वारा देशभर में चलाए जा रहे 'वोट बचाओ, देश बचाओÓ अभियान के अंतर्गत हरपाल ठाकुर को एआईसीसी पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। अनेक कांग्रेसजनों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए इस जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
हरपाल ठाकुर को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपे जाने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल सहित पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि हरपाल ठाकुर अभियान के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
हरपाल ठाकुर को बधाई एवं शुभकामनाएं देने वालों में अभय मेहता, डॉ. बलबीर तोमर, अनार सिंह ठाकुर, जफर लाला, जितेंद्र शोभा खेड़ी, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ठाकुर, कैलाश परमार, रामनारायण परमार, अनिल राठी, कमल सिंह चौहान, जगदीश चौहान, बृजेश पटेल, पंकज शर्मा, ओम वर्मा, राहुल यादव, विवेक राठौर, कलीम पठान, रामनारायण शर्मा, घनश्याम यादव, महेश मुंडीखेड़ी, संजय पटेल हवेली, राहुल ठाकुर, मुस्तफा अंजुम, पीयूष मालवीय, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष हरिओम सिसोदिया, हरेंद्र नौगांव, यशवंत भैरूपुर, देवेंद्र गाजना, करण भरेवा, अंशु ठाकुर, राजेंद्र पंवार, दुर्गेश पटेल, दीपक गोस्वामी एवं प्रवीण जाट, रिजवान खान सहित अनेक कांग्रेसजन शामिल हैं। सभी ने उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए अभियान की सफलता की उम्मीद जताई।

0 Comments