सीहोर। भोपाल में अयोजित संभाग स्तरीय कुरास प्रतियोगिता में सीहोर के खिलाडियों में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान अर्जित कर स्वर्णपदक माप्त किया एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के किए अपना स्थान पक्का कर लिया। उल्लेखनीय है कि 13 से 14 अक्टूबर को भोपाल टीटी नगर स्टेडियम में आयोजित संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में सीहोर की ओर से, वैदिक चौहान 45 किग्रा., शुभम शर्मा 73 किग्रा., हरीश वर्मा 81 किग्रा., आदित्य काजले 55 किग्रा., कु. प्रगति. 40 किग्रा., याशिका 24 किग्रा., योगिता लोधी 52 किग्रा., योगेन्द्र यादव 52 किग्रा., करण राठौर 60 किग्रा., ऋषिका 70 किग्रा., वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। सभी चयनित खिलाड़ी दिनांक 26 नवम्बर 2026 से इन्दौर में आयोजित राज्य स्तरीय कुरास प्रतियोगिता सहभागिना करेगें।
खिलाडियों की इस अलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी शीलू शर्मा, क्रीड़ा अधिकारी अताउल्लाह खान प्राचार्य सुभाष स्कूल आशीष शर्मा, कुरास प्रशिक्षक मंजु प्रजापति, संजय कर्मा, महेन्द्र बाथम, शैलेन्द्र चौहान,मनोज व्यास, लोकेश परमार, अंकित गुप्ता आदि ने प्रशंसा व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभ कामनाएं दी है।

0 Comments