सीहोर, 24 अक्टूबर 2026 कलेक्टर श्री बालागुरू के. के निर्देशानुसार जिले की ग्राम पंचायतों में स्वामित्व योजना के अंतर्गत ग्रामीणों को स्वामित्व अधिकार संबंधी दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए पंजीयन की कार्यवाही की जा रही है। योजना के माध्यम से ग्रामीणों को उनकी संपत्ति के स्वामित्व संबंधी अधिकारों के दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए राजस्व विभाग द्वारा प्राथमिकता से कार्य किया जा रहा है।
पंजीयन कार्य में गति लाने के लिए राजस्व अधिकारियों द्वारा निरंतर ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण किया जा रहा है। इस दौरान अधिकारियों द्वारा पंजीयन की प्रगति का जायजा लेने के साथ ही संबंधित अमले को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। इसके साथ ही प्रतिदिन पंजीयन कार्य की मॉनिटरिंग एवं समीक्षा कर प्रगति सुनिश्चित की जा रही है, ताकि अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों कि दस्तावेजों का पंजीयन किया सके।
कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने कहा कि स्वामित्व योजना के अंतर्गत दस्तावेजों के पंजीयन का कार्य शासन की प्राथमिकता का कार्य है। सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी इस कार्य को पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ करें। उन्होंने पंजीयन कार्य में तेजी लाने तथा ग्रामीणों को स्वामित्व अधिकार संबंधी दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी एसडीएम, तहसीलदार को पंचायत में लगाए जाने वाले विशेष शिविरों की प्रतिदिन मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए हैं
0 Comments