सीहोर, 24 अक्टूबर 2026 मध्य प्रदेश शासन के पुलिस विभाग एवं उच्च शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, चन्द्रशेखर आजाद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सीहोर में युवा सृजन संवाद कार्यक्रम-2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 150 विद्यार्थियों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत चौबे ने पुलिस की कार्यप्रणाली, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा पुलिस और आम नागरिकों के बीच समन्वय के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी समस्याओं के समाधान के लिए पुलिस से संवाद करने और आवश्यकता पड़ने पर सहायता लेने में संकोच नहीं करने की बात कही। महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. नितिन बातव एवं वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. उदय डोलस ने भी विद्यार्थियों को कानून, अधिकारों और सामाजिक उत्तरदायित्वों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला अभियोजन अधिकारी श्री शिरीष उपासनी ने आपराधिक न्याय व्यवस्था, साइबर सेल के प्रधान आरक्षक श्री सुशील साल्वे ने साइबर सुरक्षा एवं डिजिटल नागरिकता तथा यातायात थाना के निरीक्षक श्री बृजमोहन धाकड़ ने सड़क सुरक्षा, नशा मुक्ति एवं हिंसा निवारण विषय पर जानकारी दी। रेडियो शाखा के निरीक्षक श्री देवेंद्र सिंह परिहार ने आपातकालीन प्रबंधन एवं फर्स्ट रिस्पॉन्डर पुलिस की भूमिका, रक्षित केंद्र की सूबेदार सुश्री प्राची राजपूत ने मानसिक स्वास्थ्य, कल्याण एवं आत्महत्या रोकथाम तथा कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक श्री गिरीश दुबे ने पुलिस थाने एवं सहायता सेवाओं के संबंध में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। वक्ताओं ने साइबर अपराधों से बचाव, डिजिटल माध्यमों के सुरक्षित उपयोग, यातायात नियमों के पालन तथा आपातकालीन परिस्थितियों में उचित कदम उठाने की जानकारी दी।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को कानून का सम्मान करने, अपने अधिकारों के साथ कर्तव्यों को समझने तथा सामाजिक सद्भाव एवं नागरिक अनुशासन बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि जागरूक युवा सुरक्षित समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। एनसीसी प्रभारी डॉ. कमलेश अहिरवार, रेडक्रॉस प्रभारी डॉ. तिमोथियस एक्का, डॉ. श्याम कुमार, एनएसएस प्रभारी सुश्री सुप्रिया गुप्ता, श्रीमती सीनिका सिंह सहित महाविद्यालय के प्राध्यापकों और विद्यार्थि उपस्थित रहे।
.jpg)
.jpg)
0 Comments