सीहोर, 16 अक्टूबर 2026 सीहोर के वरिष्ठ साहित्यकार एवं कथाकार श्री पंकज सुबीर को उनके चर्चित कहानी संग्रह ‘खैबर दर्रा’ के लिए प्रतिष्ठित कलिंगा इंटरनेशनल लिटरेचर फेस्टिवल (ज्ञस्थ्) के ‘केएलएफ बुक ऑफ द ईयर’ अवार्ड से सम्मानित करने की घोषणा की गई है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इस पुरस्कार के चुने जाने पर ट्विटर के माध्यम से बधाई दी देते हुए उज्जवल भविष्य एवं निरंतर सफलता के लिय शुभकामनाएं दी हैं।
श्री सुबीर की इस उपलब्धि से सीहोर सहित पूरे मध्यप्रदेश का गौरव बढ़ा है।यह सम्मान पहली बार मध्यप्रदेश के किसी रचनाकार को मिलने जा रहा है। श्री सुबीर को आगामी दिसंबर माह में नई दिल्ली में आयोजित समारोह में सम्मानित किया जाएगा। कहानी संग्रह ‘खैबर दर्रा’ समकालीन कथा साहित्य में अपनी विशिष्ट पहचान रखता है। इस कृति में मानवीय संवेदनाओं, सामाजिक अंतर्विरोधों तथा ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक संदर्भों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया है। संग्रह को पाठकों और साहित्यिक समीक्षकों की सराहना मिली है। श्री सुबीर की इस उपलब्धि पर सीहोर के साहित्यिक एवं सांस्कृतिक जगत में हर्ष का माहौल है। साहित्यकारों और प्रबुद्धजनों ने उन्हें बधाई देते हुए इसे जिले की साहित्यिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर नई ऊंचाई प्रदान करने वाली उपलब्धि बताया है।

0 Comments