सेवा संकल्प अभियान के तहत श्यामपुर में रक्तदान शिविर आयोजित


सीहोर, 16 अक्टूबर 2026       सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 16 अक्टूबर को श्यामपुर विकासखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 10 व्‍यक्तियों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर जनसेवा का संदेश दिया।

           मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार डेहरिया ने रक्तदाताओं के इस सेवाभावी कार्य की सराहना की और आम नागरिकों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। शिविर में मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी श्यामपुर, विकासखंड कार्यालय के अधिकारी, ग्राम पंचायत सरपंच सहित अन्य नागरिक उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments