विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जिला जेल में जागरूकता कार्यशाला आयोजित


सीहोर, 10 अक्टूबर 2026      विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस 2026 के अवसर पर राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य पुनर्वास संस्थान द्वारा जिला जेल में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य जेल में निरुद्ध बंदियों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा उनकी भावनाओं और अनुभवों को समझना था। कार्यशाला में तनाव, नशे की लत और क्रोध जैसी समस्याओं के प्रभावी प्रबंधन के संबंध में जानकारी दी गई।


कार्यक्रम संस्थान के निदेशक डॉ. अखिलेश कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन एवं डॉ. नित्यानंद एस. के पर्यवेक्षण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का समन्वय सुश्री कर्ण प्रिया एवं सुश्री साक्षी चौधरी ने किया। कार्यशाला में मास्टर ऑफ आर्ट्स इन सोशल वर्क (डिसेबिलिटी स्टडीज एंड एक्शन) के विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता की।


इस अवसर पर श्री दिलीप नायक, उप जेल अधीक्षक सहित जेल का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।




 



Post a Comment

0 Comments