आरएसआई कप इंटर स्कूल प्रतियोगिता में पुरस्कार वितरण सेंट मेरी ने लुर्द माता को फाइनल में 6 विकेट से हराया


सीहोर। शहर के भोपाल नाका स्थित आवासीय खेलकूद मैदान पर आरएसआई कप इंटर स्कूल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में सेंट मेरी टीम ने लुर्द माता को छह विकेट से हराकर ट्राफी जीती। इस मौके पर प्रतियोगिता में शानदार खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण किया और कोच अक्षय दुबाने, अजय चंदेल और निर्भय प्रजापति को सफल प्रतियोगिता के लिए सम्मानित किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी लुर्द माता स्कूल ने 19.5 ओवर में 10 विकेट खोकर 85 रन बनाए थे, इसमें वंश ने 15 रन, मोहित ने 23 रन और रौनक ने 10 रन की पारी खेली। वहीं सेंट मेरी की ओर से गेंदबाजी करते हुए अंशुल ने 3 विकेट, अजित ने 2 विकेट और भूवनेश मीना, यश सिसौदिया और वीर ने 1-1 विकेट हासिल किया।

आरएसआई के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि लक्ष्य का पीछा करने उतरी सेंट मेरी ने 12.1 ओवर में 4 विकेट खोकर 6 विकेट से एक तरफा जीत हासिल की। इसमें अजित ने 32 रन की शानदार पारी खेली। इधर लुर्द माता की ओर से बिल्ला ने 3 विकेट और सहज ने 1 विकेट हासिल किया।

प्रतियोगिता के अंत में मुख्य अतिथि पूर्व रंजी खिलाड़ी शैलेश शुक्ला, राजेश बागड़े, प्राचार्य आलोक शर्मा, अर्शी गोहर, अता उल्ला खान, आशीष शर्मा, एचएस निंजे, बजेन्द्र रघुवंशी, प्रदीप चावड़ा, बीएल मालवीय, मनोज कन्नोजिया, शैलेन्द्र चंदेल, महेन्द्र बाथम, अरुण राठौर, मोहनिश त्रिवेदी, महेन्द्र परमार, शिव परमार, फैजल मालिक और सुमित सक्सेना आदि शामिल थे। 


Post a Comment

0 Comments