सीहोर। प्राचीन माता मंदिर ग्राम ढाबला केलवाड़ी से बिलकिसगंज स्थित माता मंदिर तक इस वर्ष भी भव्य चुनरी यात्रा निकाली गई। विगत कई वर्षों से सुरेन्द्र मेवाड़ा के प्रयासों से आयोजित की जा रही इस धार्मिक यात्रा में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
चुनरी यात्रा ढोल-ताशों और बैंड-बाजों की गूंज के साथ निकली। यात्रा के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालु माता रानी के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। मार्ग में अनेक स्थानों पर श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमियों ने पुष्पवर्षा कर चुनरी यात्रा का भव्य स्वागत किया।
माता रानी की पावन चुनरी के दर्शन कर श्रद्धालुओं ने उसे स्पर्श किया और धर्मलाभ प्राप्त किया। पूरी यात्रा के दौरान श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का वातावरण बना रहा। चुनरी यात्रा ने क्षेत्र में धार्मिक आस्था और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया।

0 Comments