जिला कांग्रेस ने की नवीन कार्यकारिणी घोषणा शहर ब्लाक अध्यक्ष ने किया नव नियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत


सीहोर। शनिवार, 17 अक्टुबर को जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजीव गुजराती के मुख्य आतिथि, शहर ब्लाक अध्यक्ष घनश्याम यादव एवं नेता प्रतिपक्ष विवेक राठौर की उपस्थिति में बैठक आयोजित हुई। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा 52 सदस्यीय जिला कांग्रेस पदाधिकारियों की घोषणा की गई। बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।

इस मौके पर सीहोर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजीव गुजराती ने सभी नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई हैं। आशा व्यक्त की गई है कि सभी पदाधिकारी अपनी ऊर्जा, समर्पण और मेहनत से कांग्रेस संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।

साथ ही आमजन की समस्याओं के समाधान, जनहित की लड़ाई तथा जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे। कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने और जनहित के संघर्ष को नई दिशा देने के लिए सभी पदाधिकारियों से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया गया है। सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष राजीव गुजराती सहित शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त कर आवश्वस्त किया कि हमें जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका हम सभी एकजुटता एवं ईमानदारी के साथ निर्वहन करेगें।

इस अवसर पर उपस्थितजनों में प्रमुख रूप से राजाराम बड़े भाई, रमेश गुप्ता, सुनील दुबे, ओम बाबा राठौर, हफीज चौधरी, के.के. रिछारिया, तुलसी राजकुमार राठौर, भगत सिंह तोमर, कमलेश चाण्डक, पंकज शर्मा, अजय रैकवार, आसिफ अंसारी, विनय चौहान, सोनू विश्वकर्मा, हरिओम सिसोदिया, यश यादव, मनीष मेवाड़ा, संजय यादव, राधेश्याम यादव, शुभम लक्की सक्सेना, ओम सोनी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Post a Comment

0 Comments