विवेक-प्रिंस राठौर के नेतृत्व में निकली चुनरी यात्रा का सर्व सेन समाज ने किया भव्य स्वागत


सीहोर। शारदीय नवरात्र के पावन पर्व पर शहर में निकाली गई भव्य और ऐतिहासिक चुनरी यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। इसी कड़ी में विवेक राठौर और नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर के नेतृत्व में आयोजित इस धार्मिक आयोजन का सर्व सेन समाज द्वारा उत्साह के साथ स्वागत किया गया।

स्वागत समारोह और यात्रा के दौरान सर्व सेन समाज के सभी गणमान्य नागरिक, पदाधिकारी और युवा पूरी ऊर्जा के साथ उपस्थित रहे। इस विशेष अवसर पर युवा सेन संगठन के अध्यक्ष प्रमोद सेन, तुलसीराम काका, समाज के अध्यक्ष मूलचंद दहलिया, मनोज सेन रोला, सुरेश सेन, धर्मेन्द्र सेन, राहुल सेन और पवन सेन सहित समाज के कई प्रमुख लोग और युवा बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने मिलकर यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का स्वागत किया और इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाने में अपना पूरा योगदान दिया।

सर्व सेन समाज सीहोर के मीडिया प्रभारी कमल बगवैय्या ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर में निकली इस भव्य चुनरी यात्रा को लेकर समाज के हर वर्ग और युवाओं में गजब का उत्साह देखा गया। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आपसी सौहार्द, एकता और सांस्कृतिक संस्कारों को मजबूत करते हैं। समाज के सभी सदस्यों ने एकजुट होकर इस आयोजन को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


Post a Comment

0 Comments