क्रिसेंट गरबा महोत्सव में अटल अस्पताल ने लगाया चिकित्सा शिविर आपातकालीन स्थिति में उपलब्ध कराई गई मेडिकल की सुविधाएं क्रिसेंट गरबा महोत्सव में इमरजेंसी मेडिकल सुविधा उपलब्ध करा रहा है अटल हॉस्पिटल


सीहोर। अटल हॉस्पिटल जहां गंभीर अवस्था में पहुंचे मरीज को विश्व स्तरीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करा रहा है वही सामाजिक सरोकार भी तत्परता के साथ निभा रहा है। आयुष्मान कार्ड के माध्यम से तत्काल आधुनिक इलाज उपलब्ध कराने के मामले में विख्यात हो रहे अटल हॉस्पिटल के द्वारा भोपाल नाका स्थित आवासीय खेलकूद मैदान पर आयोजित हुए।


क्रिसेंट गरबा महोत्सव में प्रतिभागी बालिकाओं महिलाओं और श्रद्धालुओं के लिए बेहतरीन इमरजेंसी मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराई है। अटल हॉस्पिटल के द्वारा क्रिसेंट गरबा महोत्सव के दौरान उपलब्ध कराई गई चिकित्सा सुविधाओं की प्रशंसा विधायक सुदेश राय और समाजसेविका श्रीमती अरुणा राय के द्वारा भी की गई।


क्रिसेंट गरबा महोत्सव में अटल हॉस्पिटल की ओर से तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। महोत्सव में शामिल होने वाली बालिकाओं, महिलाओं और अन्य लोगों की सेहत को ध्यान में रखते हुए अस्पताल की ओर से आपातकालीन चिकित्सा सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई।


क्रिसेंट गरबा महोत्सव में शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की करीब पांच हजार बालिकाओ ने हिस्सा लिया। तीन दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में बड़ी संख्या में लोग पहुँचे। ऐसे में किसी भी व्यक्ति की तबीयत खराब होने या अचानक स्वास्थ्य संबंधी परेशानी आने पर अटल हॉस्पिटल के डॉक्टर के द्वारा समय पर चिकित्सा सहायता दी गई। इमरजेंसी के लिए अटल हॉस्पिटल के द्वारा एंबुलेंस की व्यवस्था भी रखी गई।


Post a Comment

0 Comments