सीहोर, 03 अक्टूबर 2026 “सेवा मेरा योगदान” अभियान के अंतर्गत 02 अक्टूबर से 10 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किए जा रहे विभिन्न जनसेवा कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज 03 अक्टूबर को संपूर्ण जिले में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों में नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श एवं स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। कलेक्टर श्री बालागुरु के., के निर्देशन में जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर आयोजित किए गए।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला सीहोर डॉ. सुधीर कुमार डेहरिया ने बटाया की स्वास्थ्य शिविरों में नागरिकों की सामान्य स्वास्थ्य जांच, रक्तचाप एवं मधुमेह परीक्षण सहित आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। साथ ही लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, स्वच्छता बनाए रखने तथा मौसमी बीमारियों से बचाव के संबंध में जागरूक किया गया।
ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के नागरिकों ने शिविरों का लाभ उठाया। “सेवा मेरा योगदान” अभियान का उद्देश्य जनसामान्य तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना तथा लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभियान के अंतर्गत गुणवत्तापूर्ण, सुलभ एवं जन-केंद्रित स्वास्थ्य सेवाए सेवा मेरा योगदान अंतर्गत जिले मे आयोजित शिविरों में विकासखण्ड आष्टा में 40 शिविरों में 1755 हितग्राही, विकासखण्ड बुधनी में 30 शिविरों में 2150 हितग्राही, विकासखंड इछावर में 07 शिविरों में 349 हितग्राही, विकासखण्ड भैरूंदा में 30 शिविरों में 242 हितग्राही, विकासखण्ड श्यामपुर में 53 शिविरों में 2530 एवं जिला चिकित्सालय तथा शहरी क्षेत्र सीहोर में 08 शिविरों में 1517 हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। शिविरों में स्वास्थ्य विभाग के मैदानी कर्मचारियों एवं अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कीं।
.jpg)
.jpg)
0 Comments