सीहोर, 04 अक्टूबर 2026 सीहोर के संकल्प वृद्ध आश्रम में ‘सेवा मेरा योगदान (सेवा संकल्प अभियान-2026)’ के तहत जिला प्रशासन एवं सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा वृद्धजनों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सांसद श्री आलोक शर्मा, विधायक श्री सुदेश राय, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री नरेश मेवाड़ा, नगर पालिका अध्यक्ष श्री प्रिंस राठौर, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री सुरेंद्र मेवाड़ा एवं सामाजिक न्याय विभाग की जिलाधिकारी श्री महेश कुमार यादव सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में वृद्ध आश्रम में निवासरत वृद्धजनों से आत्मीय संवाद किया गया तथा उनका सम्मान किया गया। दृष्टिबाधित बालिका फाल्गुनी ने गीत की भावपूर्ण प्रस्तुति दी। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से समाज में वृद्धजनों के सम्मान, उनके प्रति बच्चों के व्यवहार और बुजुर्गों के अधिकारों को लेकर जागरूकता का संदेश दिया गया। साथ ही शासन द्वारा वृद्धजनों के लिए संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी आमजन को दी गई।
इस अवसर पर विभाग द्वारा वृद्धजनों को शाल-श्रीफल तथा महिलाओं को साड़ी भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कहा गया कि बुजुर्गों का सम्मान करना और उनका आशीर्वाद प्राप्त करना ही सच्ची सेवा है। वृद्धजनों के अनुभव और आशीर्वाद समाज की अमूल्य धरोहर हैं। कार्यक्रम के अंत में वृद्धजनों को भोजन वितरित किया गया। ‘सेवा ही संकल्प और जनकल्याण ही उद्देश्य’ की भावना के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ
.jpg)
0 Comments