सीहोर। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय हॉकी टीम द्वारा स्वर्ण पदक जीतने की खुशी में शनिवार को सीहोर के खिलाडिय़ों, खेल संघ एवं सीवन पुत्र टीम द्वारा जोरदार जश्न मनाया गया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद सीहोर के अध्यक्ष विकास 'प्रिंसÓ राठौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। खिलाडिय़ों एवं खेल प्रेमियों ने बाल विहार मैदान का नाम 'दादा भाई शिवलाल चौहान मैदानÓ किए जाने पर नगर पालिका अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष विकास 'प्रिंस राठौर ने कहा कि एशियन गेम्स में भारतीय खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन कर देश का गौरव बढ़ाया है। सीहोर की भी खेलों में गौरवशाली परंपरा रही है। हमारा प्रयास रहेगा कि शहर में खिलाडिय़ों को बेहतर सुविधाएं और खेल मैदान उपलब्ध हों, ताकि सीहोर से भी ऐसे खिलाड़ी निकलें जो राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर जिले और देश का नाम रोशन करें। उन्होंने मैदान के विकास की दिशा में मिनी हॉकी स्टेडियम विकसित किए जाने की बात भी कही।
खेल प्रमोटर प्रदीप चावड़ा ने कहा कि सीहोर में हमेशा से खेलों का बेहतर माहौल रहा है। यहां से हॉकी, फुटबॉल, क्रिकेट, खो-खो, कबड्डी, कुश्ती, टेबल टेनिस सहित विभिन्न खेलों में अनेक प्रतिभाएं सामने आई हैं, जिन्होंने प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है।
कुश्ती के स्वर्ण पदक विजेता राजाराम कसौटिया ने कहा कि बाल विहार मैदान, जिसे अब दादा भाई शिवलाल चौहान मैदान के नाम से जाना जाएगा, ने वर्षों से अनेक प्रतिभाशाली खिलाडिय़ों को तैयार किया है। आज भी यहां हॉकी सहित विभिन्न खेलों से जुड़े खिलाड़ी पूरी लगन के साथ अभ्यास कर रहे हैं।
खेल अधिकारी अताउल्ला खान ने बताया कि इस मैदान से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों में अब्दुल लतीफ, मोहम्मद दाऊद, राजेंद्र सिंह 'बंताÓ, कपिल परमार, नितिन शर्मा, विजेंद्र वर्मा, सुयश कन्नौजिया, मोहन पाराशर और मुनीश अंसारी सहित अनेक नाम शामिल हैं। इन खिलाडिय़ों ने देश-विदेश में अपने खेल से सीहोर का गौरव बढ़ाया है।
फुटबॉल कोच मनोज कन्नौजिया ने कहा कि सीहोर में केवल फुटबॉल ही नहीं, बल्कि सभी खेलों को बढ़ावा देने की आवश्यकता है। वहीं हॉकी खिलाड़ी डॉ. अनीस खान ने खिलाडिय़ों के लिए बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
-------------------
मैदान के विकास के लिए सौंपा मांग-पत्र
इस अवसर पर वरिष्ठ खिलाडिय़ों एवं खेल संघ से जुड़े सदस्यों ने नगर पालिका अध्यक्ष को मांग-पत्र सौंपकर दादा भाई शिवलाल चौहान मैदान की बाउंड्री वॉल, चौड़ीकरण, समतलीकरण, सुरक्षा व्यवस्था एवं अतिक्रमण हटाने की मांग की। खिलाडिय़ों ने कहा कि मैदान का समुचित विकास होने से यहां हॉकी सहित अन्य खेलों के खिलाडिय़ों को बेहतर अभ्यास सुविधा मिल सकेगी। नगर पालिका अध्यक्ष विकास 'प्रिंसÓ राठौर ने सभी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में खेल संघ एवं सीवन पुत्र टीम का विशेष योगदान रहा। इस दौरान राजाराम कसौटिया, डॉ. अनीस खान, मनोज कन्नौजिया, अताउल्ला खान, प्रदीप चावड़ा, मुमताज खान, रामरतन गौहर, वीरू वर्मा, मुकेश राय, बाबू डागर, नरेंद्र डागर, अनिल चौहान, राजेश दुबे, कैलाश चव्हाण, संदीप चंदेल, लक्ष्मण चौकसे, सुरेश भगत, भविष्य मालवीय, कानीराम मालवीय, विल्सन जैन, संजय शाक्य, मोहित मालवीय, आनंद उपाध्याय, आजम बेग, अरुणा पारे, जुबेदा बेग, प्रभात मेवाड़ा, राजा, विजय गुप्ता, हेमंत चंदेले, गोलू, यश चौहान, विनोद यादव, कृष भाटी, संदीप अहिरवार, अनिल अहिरवार, अजय बिसौरिया, लोकेश परमार, रोहित मालवीय, अंकित गुप्ता, आनंद पंसारिया, वैशाली नामदेव, शंकर यादव सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

0 Comments