सीहोर। शहर के चर्च मैदान पर आगामी दिनों में होने वाली जिला स्तरीय सीनियर लीग फुटबाल प्रतियोगिता को लेकर सोमवार को दोपहर 3 बजे मैदान पर स्थित स्टेडियम में जिला फुटबाल एसोसिएशन की एक बैठक का आयोजन एसोसिएशन के सचिव आनंद उपाध्याय की अध्यक्षता में किया जाएगा। इस मौके पर कोच एवं पदाधिकारी शामिल रहेंगे। वहीं यहां पर जारी ब्लाक स्तरीय जूनियर फुटबाल प्रतियोगिता के एक तरफा मुकाबले में डीएसवायडब्ल्यू ने सीहोर बाइज को 2-0 से हराया।
सोमवार की शाम को जूनियर फुटबाल प्रतियोगिता के अंतर्गत डीएसवायडब्ल्यू ने सीहोर बाइज को 2-0 से हराया, इस मैच में दोनों ही टीम हाफ तक 0-0 की बराबरी पर थी, लेकिन डीएसवायडब्ल्यू की ओर से अग्रिम और कुशाल ने 1-1 गोल करते हुए अपनी टीम को 2-0 से एक तरफा जीत दिलाई।
नवंबर में कराई जाएगी सीनियर लीग फुटबाल प्रतियोगिता
एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि नवंबर को शहर के चर्च मैदान पर होने वाली सीनियर लीग फुटबाल प्रतियोगिता में जिले की 10 टीम को शामिल किया जाएगा। प्रतियोगिता की रूपरेखा को तय करने के लिए सोमवार को बैठक का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी सीनियर खिलाड़ियों और पदाधिकारियों से दोपहर 3 बजे मैदान पर पहुंचने की अपील की।

0 Comments