बीआईटी भोपाल यूनिर्वसिटी के पीआरओ डॉ.प्रदीप चौहान का सम्मान


सीहोर। अनुसूचित जाति जनजाति पिछड़ा वर्ग अल्प संख्यक कल्याण परिषद के प्रदेश महामंत्री नरेन्द्र खंगराले जाटव पत्रकार के नेतृत्व में बीआईटी भोपाल यूनिर्वसिटी के पीआरओ जिले के वरिष्ठ पत्रकार तथा समाजसेवी डॉ.प्रदीप चौहान के जन्मदिवस के अवसर पर उन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर पर परिषद के प्रदेश महामंत्री नरेन्द्र खंगराले एवं जिले के वरिष्ठ पत्रकार के.जी.बैरागी ने शॉल श्रीफल भेट कर प्रदीप चौहान का सम्मान किया तथा प्रदीप चौहान के दीर्घायू की कामना की।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से रिटा.आरइएस अनिल शर्मा, मनोज जैन, डॉ.आर.सी.जैन, ब्रजेश पाराशर, पं.गणेश शर्मा, नरेन्द्र शर्मा, ब्रजमोहन सोनी, इंजि.जितेन्द्र सिंह आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।


Post a Comment

0 Comments