शासकीय महिला पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, सीहोर में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ कार्यक्रम का आयोजन; छात्राओं ने लिया संकल्प

 



सीहोर। शासकीय महिला पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, सीहोर के छात्रावास परिसर में 'माए भारत सीहोर' और 'हिताय संस्था' के संयुक्त तत्वावधान में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ कार्यक्रम का गरिमापूर्ण आयोजन किया गया। इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी और छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत करना और उन्हें एक स्वस्थ, सकारात्मक व नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुश्री प्रशंसा जैन, डॉ. नूपुर और सुश्री अंशिका जैन (असिस्टेंट डायरेक्टर, SAI भोपाल) उपस्थित रहीं। कॉलेज की कंप्यूटर साइंस विभाग की विभागाध्यक्ष एवं नोडल अधिकारी डॉ. श्रीमती स्मिता शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में इस कार्यक्रम का सफल संयोजन व संचालन किया गया।विभिन्न रचनात्मक प्रतियोगिताओं से दिया संदेशछात्राओं में जागरूकता बढ़ाने और उनकी रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करने के लिए कॉलेज में कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं ने कविता पाठ, भाषण, स्लोगन लेखन, पोस्टर मेकिंग, नाटक और गायन जैसी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। छात्राओं ने अपनी कला और प्रस्तुतियों के माध्यम से नशे से समाज को होने वाले नुकसानों को बेहद प्रभावशाली ढंग से सामने रखा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।मानव श्रृंखला बनाकर लिया संकल्पकार्यक्रम के समापन के अवसर पर कॉलेज परिसर में एक विशाल मानव श्रृंखला (Human Chain) बनाई गई। इसमें शामिल सभी अतिथियों, प्राध्यापकों और छात्राओं ने नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। सभी ने प्रण लिया कि वे स्वयं नशे से दूर रहेंगे और अपने परिवार, मित्रों व समाज में इसके खिलाफ जागरूकता फैलाएंगे।महाविद्यालय के प्राचार्य (प्रशासनिक) डॉ. प्रमोद शर्मा ने कार्यक्रम की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि युवाओं में सकारात्मक सोच, सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्र निर्माण की भावना विकसित करने के लिए ऐसे आयोजन बेहद महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए सहयोगी संस्थाओं, कॉलेज स्टाफ और सभी छात्राओं का आभार व्यक्त किया।



Post a Comment

0 Comments