चिंगारी हौसलों की" का हुआ विमोचन। सीहोर हिंदी महोत्सव-2026 में देशभर के साहित्यकारो ने किया हिंदी का गुणगान।


सीहोर। जन परिषद सीहोर एवं म.प्र.साहित्य साधना मंच सीहोर के संयुक्त तत्वावधान में ‘सीहोर हिंदी महोत्सव-2026’ का आयोजन 20 सितंबर (रविवार) को प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, भोपाल नाका, सीहोर में सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित किया गया।


जिलाध्यक्ष डॉ अनीस खान के कुशल नेतृत्व में सर्व प्रथम हिंदी महोत्सव के मुख्य वक्ता डॉ रोहिताश्व कुमार शर्मा के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का आगाज किया।कार्यक्रम प्रभारी डॉ कमलेश शर्मा कमल एवं संस्थापक सुरेश जायसवाल, संरक्षक डॉ के के नेमा निर्झर ने बताया कि महोत्सव के मुख्य अतिथि सीहोर के लोकप्रिय विधायक श्री सुदेश राय और अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष अशोक व्यग्र और स्मारिका का विमोचन मुख्य संरक्षक श्री अखिलेश राय के कर कमलों से हुआ। साथ ही गीत, ग़ज़ल सहित काव्य पाठ की भव्य प्रस्तुति हुई। देश के 15 राज्यों से जुड़े साहित्यकार अपनी रचनाओं का पाठ किया ।

 आयोजन का उद्देश्य हिंदी भाषा एवं साहित्य का प्रचार-प्रसार तथा साहित्यकारों को एक कार्यक्रम साझा मंच उपलब्ध कराना है।दो सत्रों में सम्पन्न इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में महाकवि श्री प्रकाश पटैरिया छतरपुर,पी जी कालेज के प्राचार्य डॉ रोहिताश्व कुमार शर्मा, निर्दलीय प्रकाशन के संपादक श्री प्रिंश अभिषेक अज्ञानी, डॉ अनिल शर्मा मंयक, डॉ राजेश राय से.नि.संयुक्त आयुक्त, श्री सुदामा दुबे, श्री परमानंद सिन्हा हैदराबाद, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री वृन्दावन राय सरल, श्री अरविन्द चौरागढे,गिरजा शंकर राय झांसी, श्री ईश्वर दयाल गोस्वामी, डॉ छाया चौकसे, साहित्य साधना मंच के प्रदेशाध्यक्ष अध्यक्ष अशोक व्यग्र, राष्ट्रीय कलचुरि कवि परिषद भारत की प्रदेशाध्यक्ष राजकुमारी चौकसे प्रेरणा, डॉ गगन नामदेव, डॉ पूनम नामदेव, जमना प्रसाद बेताब आदि रहें। सर्व प्रथम श्री गणेश वंदना डॉ के के नेमा निर्झर ँ

सरस्वती वंदना गीतकार सुरेश श्रीवास्तव मंच संचालन डॉ रमेश श्रीवास्तव, डॉ विजेंद्र जायसवाल, डॉ साक्षी जैन संयुक्त रूप से किया। विधायक सुदेश राय ने कहा कि हिंदी हमारे देश की आन, बान और शान है हमें गर्व है कि हिंदूस्तान अधिक तर हिंदी में काम होता है। हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने में सभी साहित्यकार अपने स्तर से प्रयास कर रहे हैं जो कि अभिनंदन योग है। श्री अखिलेश राय ने चिंगारी हौसलों की का विमोचन कर अपने उद्बोधन में कहा कि प्रधान संपादक सुरेश जायसवाल सीहोर में कई साहित्यिक आयोजन के जनक है। सम्पादक मण्डल के अध्यक्ष इस के प्रकाशन के समस्त संपादक मंडल के सदस्यों सहित बधाई के पात्र हैं। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार र रऊफ लाला प्रदेश सचिव जन परिषद ने संगठन की उपलब्धि पर प्रकाश डाला।

आयोजकों के अनुसार प्रतिभागियों को सम्मान पत्र, अंगवस्त्र, स्मारिका में फोटो सहित प्रकाशन, नाश्ता एवं भोजन की व्यवस्था उपलब्ध कराई गई। महोत्सव में शामिल होने वालों में डा अनिल प्रिय रंजन शर्मा असम, नेता जी आजाद दिल्ली, श्रीपाल शर्मा वागपत, कुमार जगदलवी रायपुर, तन्हा नागपुरी, विशाल चौकसे अमरावती,सरफराज भारतीय झाबुआ, सुरेश सोनपुरे अजनबी, चंद्र भान राही,अच्छे लाल तिवारी राही जोनपुर, डॉ प्रतिभा मिश्रा वन्या, रश्मि मिश्रा, पायल पटेल, ओमवीर करन भिलाई,लखन शब्दाक्षरी नरसिंहपुर, सुंदर जायसवाल, राहुल शाम कुंवर रामटेक,



Post a Comment

0 Comments