सीहोर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा सीहोर द्वारा नवयुवकों, नवयुवतियों एवं नौनिहालों के भविष्य की नींव मजबूत करने तथा समाज को शिक्षा, व्यवसाय और आर्थिक रूप से सशक्त, सक्षम एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से 'एक नई दिशा-एक सुनहरा अवसर कार्यक्रम का आयोजन विवेकानंद महाविद्यालय, सीहोर में किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजपूत बिजनेस फोरम के अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह भदौरिया रहे। विशेष अतिथि के रूप में के.पी. सिंह, ज्ञानेन्द्र सिंह बघेल, सत्यनारायण सिंह एवं आकाश सिंह बघेल उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा. महेन्द्र सिंह राठौड़ ने की।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए महासभा के अध्यक्ष गणेश सिंह चौहान ने बताया कि महासभा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में किशोरों, नवयुवकों एवं नवयुवतियों के लिए सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गई। साथ ही राजपूत बिजनेस फोरम के विशेषज्ञों द्वारा व्यवसाय, सहकारी क्षेत्र, विदेश में शिक्षा तथा कृषि के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी एवं मार्गदर्शन दिया गया। विशेषज्ञों ने युवाओं को स्वयं का व्यवसाय प्रारंभ करने तथा उद्योग स्थापित कर आत्मनिर्भर बनने के लिए भी प्रेरित किया।
कार्यक्रम का संचालन गोपाल सिंह ठाकुर ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप सिंह चौहान ने किया।
इस अवसर पर धीरेन्द्र सिंह राजावत, जीतेन्द्र सिंह राठौड़, मुकेश दरबार, शिव शंकर सिंह, अजीत सिंदल, इन्द्रपाल सिंह, चन्दन सिंह सिसौदिया, रमेश सिंह चौहान, शैलेन्द्र सिंह चंदेल, के.पी. सिंह सेंगर, सियाराम सिंह गौतम, महेन्द्र सिंह चौहान, विजय सिंह तोमर, गजराज सिंह, मंगल सिंह परिहार, के.जी. सिंह, लखन सिंह गौर, राजेन्द्र सिकरवार, संजय सिंह जादौन, शैलेन्द्र सोलंकी, राजेश गौर, सुनील सिकरवार, लोकेन्द्र सोलंकी, संतोष सिंह बैस, गौरव चौहान, भुवनेश सिंह, विपुल राठौड़, सौरभ दरबार, अभिषेक राजपूत, ईश्वर सिंह जादौन, रश्मि तोमर, अर्चना चौहान, प्रमिला राठौड़, रीना तोमर, तृप्ति सिकरवार, बृजेश सेंगर, सपना तोमर एवं प्रतिभा तोमर सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

0 Comments