चर्च मैदान पर बेबी लीग फुटबाल प्रतियोगिता सीहोर बाइज ने एक तरफा मुकाबले में सीहोर ग्रीन को 2-0 से हराया


सीहोर। शहर के चर्च मैदान पर जिला फुटबाल एसोसिएशन के तत्वाधान में बेबी लीग फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार की शाम को 2 मैच खेले गए थे। इसमें पहला मैच सीहोर बाइज ने एक तरफा मुकाबले में सीहोर ग्रीन को 2-0 से हराया। इसके अलावा एक अन्य मैच सीहोर चिल्ड्रन और सीहोर मिनी के मध्य खेला गया। इसमें सीहोर चिल्ड्रन ने मिनी को 3-1 से हराया। प्रतियोगिता के दौरान एसोसिएशन के सचिव मनोज कन्नोजिया सहित अन्य मौजूद थे।

एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि पहला मैच सीहोर ग्रीन और सीहोर बाइज के मध्य खेला गया। इसमें सीहोर बाइज की ओर से अग्रिम-राजनाथ ने 1-1 गोल किया। इस मैच में सीहोर बाइज की टीम 2-0 से विजय रही। इसके अलावा एक अन्य मैच सीहोर चिल्ड्रन ने सीहोर मिनी को 3-1 से हराया। इस मुकाबले में सीहोर चिल्ड्रन की ओर से राजवीर ने 2 गोल और 1 गोल पियुष ने किया। इसके अलावा सीहोर मिनी की ओर से एक मात्र गोल युवराज ने किया। 


Post a Comment

0 Comments