सम्मेलन में युवाओं को शिवशक्ति से परिचित करेंगे पं प्रदीप मिश्रा आध्यात्मिकता के साथ युवाओं में पं प्रदीप मिश्रा करेंगे शक्ति संचार लिसा टॉकीज परिसर में 19 सितंबर शनिवार को होगा युवा सम्मेलन



सीहोर। युवा सम्मेलन में विशेष अतिथि के रूप में विश्व विख्यात शिव महापुराण कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा को आमंत्रित किया गया है। सम्मेलन में युवाओं को पंडित मिश्रा शिवजी की भक्ति से उत्पन्न होने वाली परम उन्नति प्रगति कारक शक्ति से परीचित कराएगे। लिसा टॉकीज परिसर में आगामी 19 सितंबर शनिवार को आयोजित होने वाले युवा सम्मेलन को पंडित श्री मिश्रा संबोधित करेंगे।


भव्य विशाल युवा सम्मेलन में सम्मिलित होने वाले युवाओं को विधायक सुदेश राय भी अपना मार्गदर्शन देंगे। युवा भाजपा नेता राजकुमार जायसवाल रिंकू के नेतृत्व में होने जा रहे कार्यकर्ता युवा सम्मेलन में विख्यात फिल्म और टेलीविजन धारावाहिक के अभिनेता अखिलेंद्र मिश्रा भी एक्टिंग के शौकीन और फिल्म टेलीविजन धारावाहिक की दुनिया मैं जाने की तैयारी कर रहे युवाओं को प्रोत्साहित करेंगे।


सम्मेलन में युवाओं की विभिन्न समस्याओं का निराकरण किया जाएगा और आगामी भविष्य के रोजगार मूलक विषयों पर गंभीरतापूर्वक चर्चा की जाएगी। बीते दिनों लीशा टॉकीज परिसर में हुई बैठक के दौरान युवा सम्मेलन को लेकर चर्चा की गई है। बैठक में भाजपा के जिला महामंत्री पंकज गुप्ता और सीहोर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुदीप प्रजापति सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद थे। आगामी 19 सितंबर को युवा सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। युवा भाजपा नेता राजकुमार जायसवाल रिंकू का जन्मदिन भी शहर के युवाओं और कार्यकर्ताओं के द्वारा इसी दिन मनाने की तैयारी की जा रही है।


युवा भाजपा नेता राजकुमार रिंकू जायसवाल ने बताया कि आगामी 19 सितंबर को होने वाला यह युवा सम्मेलन केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं होगा, बल्कि यह क्षेत्र के युवाओं के अधिकारों और उनकी समस्याओं के समाधान का प्रमुख मंच बनेगा। सम्मेलन के दौरान युवाओं की शिक्षा, रोजगार और स्थानीय समस्याओं को गहराई से सुना जाएगा और उनके निराकरण के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। बैठक में युवाओं की उपस्थिति और ऊर्जा को देखते हुए यह तय माना जा रहा है कि 19 सितंबर का युवा सम्मेलन क्षेत्र में युवा एकजुटता की एक नई मिसाल पेश करेगा।

युवा सम्मेलन में युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होने की अपील की जा रही है।


Post a Comment

0 Comments